Search
Close this search box.

हत्या के प्रयास के मामले में गड़वार पुलिस ने दो वांछित भाइयों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

बलिया। जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सदर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना गड़वार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 196/2026 के तहत वांछित अभियुक्त राजन गुप्ता (30) और राहुल गुप्ता (28), दोनों पुत्र गणेश गुप्ता निवासी ग्राम खड़ीचा, थाना गड़वार, को मुखबिर की सूचना पर 27 जुलाई 2026 को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह करीब 11:35 बजे नियमानुसार दोनों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल जिलाजीत सरोज तथा कांस्टेबल जितेन्द्र यादव और अजीत यादव शामिल रहे।

रिपोर्टिंग बलिया सजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें