वाराणसी । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर, 29 जुलाई 2026 को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की लोहिया तालाब शाखा में विशेष गुरु पूजा एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से परिचित कराना तथा उन्हें आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी एवं राष्ट्रीय समन्वयक बालकृष्ण यादव के सानिध्य में गुरु पूजा से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका अपराजिता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ध्यान, योग और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। अपराजिता सिंह बी.एड., एम.ए. साइकोलॉजी, आईसीसीसी सर्टिफाइड करियर कोच, आर्ट ऑफ लिविंग उत्कर्ष योग एवं मेधा योग शिक्षिका तथा एसएसएसके संस्कार क्लास की समन्वयक हैं।
सत्संग में गुरु के महत्व, अनुशासित जीवन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर प्रेरक विचार साझा किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। विद्यालय के शिक्षक, छात्र, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रिपोर्टिंग बसंत कुमार गुप्ता।







