Search
Close this search box.

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर वाराणसी मंडल में साहित्यिक गोष्ठी, रेल अधिकारियों ने किया साहित्यिक योगदान का स्मरण

वाराणसी। 31 जुलाई 2026 मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा महान साहित्यकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आँकड़ा संसाधन प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी आशुतोष कुमार पाण्डेय ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विचार व्यक्त किए और उनकी चर्चित रचनाओं का पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्रीमती पूनम त्रिपाठी ने किया। कार्यालय अधीक्षक अमन श्रीवास्तव ने प्रेमचंद की पहली कहानी ‘दुनिया का सबसे अनमोल रतन’ का वाचन किया, जबकि मुख्य कार्यालय अधीक्षक विकास श्रीवास्तव, वरिष्ठ अनुवादक श्रीमती ममता यादव और कनिष्ठ अनुवादक सुश्री दिव्या शर्मा ने उनकी साहित्यिक विरासत पर अपने विचार रखे।

गोष्ठी में कार्मिक, परिचालन, राजभाषा, यांत्रिक एवं संरक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ अनुवादक अजय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें