Search
Close this search box.

माटीकला बोर्ड की जागरूकता गोष्ठी में योजनाओं की जानकारी, स्वरोजगार के लिए कारीगरों को किया प्रेरित

बलिया। 31 जुलाई उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की प्रचार-प्रसार योजना के अंतर्गत कृषि भवन, बलिया के सभागार में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री संस्कृति गुप्ता ने की।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सहानी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राणाकुनाल सिंह रहे। शिविर में माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों, युवाओं और इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों को स्वरोजगार, बैंक ऋण, प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।

वक्ताओं ने कहा कि माटीकला क्षेत्र में रोजगार और आय बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कारीगर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें