बलिया । मनियर कस्बे के बहेरापार स्थित साईं बाबा मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक पूजनोत्सव एवं भव्य समरसता भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी एवं उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह चंदन ने किया। मुख्य पुरोहित ददन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साईं बाबा का अभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

रौशन सिंह चंदन ने बताया कि वर्ष 2017 में उत्तर टोला स्थित इस स्थान पर साईं बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर विशेष पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि साईं बाबा का संदेश प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता का है, जिसे समाज में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर साईं बाबा के दर्शन किए और समरसता भोज में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सपा नेता उदय बहादुर सिंह, भाजपा नेता गोपाल जी युवा, कांग्रेस नेता डॉ. विनोद उपाध्याय, अजय सिंह, विजेंद्र सिंह, डी.सी. मास्टर, कुंजबिहारी मास्टर, संदीप सिंह, विनय सिंह, अरुण दूबे, अरविंद सिंह, धनंजय सिंह, कुणाल सुधांशु, मृतुंजय सिंह, रिंकू सिंह, मदनपाल सिंह, उमेश सिंह सहित कस्बे एवं आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक मंगलकामना के साथ हुआ।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









