Search
Close this search box.

सावन में सख्ती: वाराणसी में खुले में मांस-मछली बिक्री पर नगर निगम का शिकंजा, 20 हजार का चालान

वाराणसी। सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने खुले में मांस-मछली की बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने लल्लापुरा और नई सड़क क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश मांस और मछली की दुकानें बंद मिलीं, जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सावन माह और कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति खुले में मांस-मछली की बिक्री या अन्य नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ और भी कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की लगातार कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें