बलिया। 1 अगस्त 2026 बलिया पुलिस ने सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक हरीश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं और जांच के दौरान बसंतपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुकदमा संख्या 179/26, धारा 281 एवं 105 बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी अजय सोनी (24 वर्ष) निवासी डुमरी, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया को शनिवार सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरीश यादव, कांस्टेबल शेर बहादुर और कांस्टेबल त्रिपुरारी की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








