Search
Close this search box.

नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सहतवार पुलिस को मिली सफलता

बलिया । जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सुधाकर अपने हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 83/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी ग्राम पहुरा हर चाचोरा उर्फ मोहनिया, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहांपुर को सहतवार-सोनवानी मार्ग तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर, कांस्टेबल रवि कुमार चौरसिया एवं कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें