Search
Close this search box.

जमीन विवाद में होमगार्ड के घर चढ़कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लोहता थाने में दी तहरीर

वाराणसी। जनपद के थाना लोहता क्षेत्र के ग्राम कोटवां निवासी होमगार्ड कर्मी इन्द्रबहादुर सिंह ने पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने तहरीर देकर विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह उर्फ बबलू, अजय सिंह उर्फ गुड्डू, अमन कुमार सिंह समेत तीन अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पुरानी जमीन के विवाद को लेकर उसके परिवार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

पीड़ित ने बताया कि घटना के समय घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और होमगार्ड की नौकरी से हटवाने की बात कही। आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं।

इन्द्रबहादुर सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह कानून में विश्वास रखने वाला व्यक्ति है और उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें