Search
Close this search box.

योगेश उपाध्याय बने जनसंदेश पार्टी के वाराणसी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

वाराणसी । जनसंदेश पार्टी ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए योगेश उपाध्याय को वाराणसी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. सिंह यादव के नेतृत्व में यह नियुक्ति की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष योगेश उपाध्याय को नियुक्ति-पत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश यादव ‘सरगम’ द्वारा प्रदान किया गया। वाराणसी आगमन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वाराणसी जिलाध्यक्ष ललित यादव, जिला महासचिव महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगेश उपाध्याय के अनुभव और सक्रियता से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

जनसंदेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. सिंह यादव लंबे समय से युवाओं और यूपीएससी अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार कर रही है। पार्टी का उद्देश्य मजबूत कार्यकर्ता नेटवर्क तैयार कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

योगेश उपाध्याय की नियुक्ति को वाराणसी मंडल में पार्टी के विस्तार की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर जनता के बीच अपनी पहुंच मजबूत करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें