Search
Close this search box.

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

बलिया । जनपद के थाना चितबड़ागांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 101/26 की विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर पहले दर्ज धाराओं में संशोधन करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2), 137(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 जोड़ी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन चितबड़ागांव के पास से आरोपी प्रदुमन कुमार पुत्र राधेश्याम राजभर, निवासी सिहांचवर खुर्द, थाना गड़वार, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई में थाना चितबड़ागांव के उपनिरीक्षक मनीराम, उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें