Search
Close this search box.

सेवानिवृत्त अपर मुख्य अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को भावभीनी विदाई, सेवाकाल की सराहना

बलिया । जिला पंचायत बलिया के सेवानिवृत्त अपर मुख्य अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के सम्मान में शुक्रवार को भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके लंबे, ईमानदार और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका व्यवहार और कार्यशैली हमेशा प्रेरणा देने वाली रहेगी।

समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक गोरख पासवान, जिला पंचायत गाजीपुर के अकाउंटेंट मिश्रा जी, जिला पंचायत जौनपुर के अकाउंटेंट कन्हैया सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद के प्रशासनिक अनुभव, सरल स्वभाव और उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें