Search
Close this search box.

सनातन धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप, पप्पू यादव व राहुल गांधी समेत सांसदों पर कार्रवाई की मांग

वाराणसी । बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष बिनीत कुमार सिंह ने थाना कैंट में प्रार्थना पत्र देकर पूर्णिया बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि संसद परिसर में सनातनी वेश धारण कर सनातन धर्म और साधु-संतों की परंपरा का उपहास किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का अपमान है।

बिनीत कुमार सिंह ने पुलिस से मांग की कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सनातन परंपराओं का मजाक उड़ाने के आरोप में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी धर्म या आस्था के प्रतीकों का अपमान न हो सके।पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें