Search
Close this search box.

श्रावण मास में अजय राय ने बाबा काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व उत्तर प्रदेश की उन्नति की कामना

वाराणसी । 3 अगस्त पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा उत्तर प्रदेश की निरंतर प्रगति और खुशहाली की प्रार्थना की।

पूजन के बाद अजय राय ने कहा कि काशी भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सभ्यता का जीवंत केंद्र है। बाबा विश्वनाथ समस्त सृष्टि के कल्याणकारी हैं और श्रावण मास श्रद्धा, सेवा तथा लोकमंगल का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पूजा-अर्चना के साथ समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों की सेवा का संकल्प लेना ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।

उन्होंने कहा कि काशी पूरी दुनिया को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देती है और सत्य, करुणा तथा सेवा की प्रेरणा प्रदान करती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे सहित दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें