Search
Close this search box.

भदौरा रेलवे स्टेशन के पास दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 53 पाउच अवैध शराब बरामद

गाजीपुर । जनपद के गहमर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत भदौरा रेलवे स्टेशन के पास दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 53 पाउच अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब में 28 पाउच देशी शराब तथा 25 पाउच 8PM Gold ब्रांड की अंग्रेजी शराब शामिल है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के पटना जिले के निवासी हैं और अवैध रूप से शराब की तस्करी करने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गहमर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें