Search
Close this search box.

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में ‘नशा मुक्ति कार्यक्रम’, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, वाराणसी में प्राचार्य प्रो. डी.के. मौर्य के निर्देशन में युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “नशा मुक्ति कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशा छोड़ने और स्वस्थ, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. डी.के. मौर्य ने कहा कि “नशा मुक्त भारत अभियान” केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का जन-आंदोलन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं जागरूक बने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. बबीता सिंह रहीं।

इस अवसर पर डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. मनोहर राम, डॉ. धनंजय कुमार (एसएमओ), डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. ऊषा द्विवेदी, डॉ. अरुण दत्त राजौरिया सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें