Search
Close this search box.

चेतगंज पुलिस की तत्परता और युवक की ईमानदारी से दर्शनार्थी को मिला खोया मोबाइल

वाराणसी । 07 अगस्त 2026 श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद लौट रहे दर्शनार्थी अनुराग मिश्रा का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया। मोबाइल चेतगंज निवासी ईमानदार युवक विनायक शाह को मिला, जिसने बिना देर किए उसे चेतगंज चौकी प्रभारी वैभव शुक्ला को सौंप दिया।

चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल स्वामी का पता लगाया और अनुराग मिश्रा से संपर्क कर उनका फोन विनायक शाह के हाथों ही वापस दिलवाया। अपना खोया मोबाइल सुरक्षित पाकर अनुराग मिश्रा ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और चौकी प्रभारी वैभव शुक्ला का आभार जताया।

चौकी प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस मानवता और ईमानदारी का सम्मान करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल या अन्य सामान मिले तो उसे निकटतम पुलिस थाने में जमा कराएं, क्योंकि मोबाइल से अधिक महत्वपूर्ण उसमें सुरक्षित व्यक्तिगत डेटा और जरूरी जानकारियां होती हैं। यह घटना ईमानदारी और पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का प्रेरक उदाहरण है।

Leave a Comment

और पढ़ें