Search
Close this search box.

₹45.30 करोड़ की वर्षा जल निकासी परियोजना को मिली रफ्तार, बरेका और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू

वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) और वाराणसी नगर निगम ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों संस्थानों के बीच ₹45.30 करोड़ की व्यापक वर्षा जल निकासी परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। परियोजना के तहत बरेका के पाहाड़ी गेट से चितईपुर रोड तक करीब 14.20 किलोमीटर लंबी समेकित वर्षा जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी।

परियोजना की कुल लागत ₹45.30 करोड़ है, जिसमें बरेका ₹24 करोड़ और वाराणसी नगर निगम ₹21.30 करोड़ का योगदान देगा। इसके पूरा होने से बरेका की पश्चिम कॉलोनी स्थित रेलवे आवासों को बारिश के पानी से होने वाले नुकसान से सुरक्षा मिलेगी और भवनों की दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित होगी। साथ ही बरेका से सटे नगर निगम क्षेत्रों में रहने वाले हजारों नागरिकों को मानसून के दौरान जलभराव और आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

एमओयू का आदान-प्रदान बरेका के उप मुख्य अभियंता उत्पल कांत और नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने किया। इस अवसर पर MSME राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक कुमार तिवारी, बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें