Search
Close this search box.

आलमबाग बस अड्डे पर यात्रियों से जबरन वसूली का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा

लखनऊ । आलमबाग बस अड्डे से गुजरने वाली बसों में यात्रियों को कथित रूप से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि कुछ किन्नर बसों में चढ़कर जबरन पैसे मांगते हैं और पैसा नहीं देने पर गाली-गलौज तथा अभद्र व्यवहार करते हैं।

आरोप है कि कई बार महिलाओं और परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के अनुसार, दिन और रात दोनों समय बसों में इस तरह की कथित वसूली जारी रहती है। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। यात्रियों ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें