Search
Close this search box.

शराब ठेके के अंदर गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल

वाराणसी । लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर स्थित एक अंग्रेजी शराब ठेके के अंदर कथित रूप से गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में शराब की दुकान परिसर में गांजा की बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है और जिम्मेदार विभाग इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें