Search
Close this search box.

नव नियुक्त सीएमओ डॉ. एन.पी. सिंह ने संभाला कार्यभार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्राथमिकता

वाराणसी। 11 अगस्त उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रारंभिक समीक्षा की तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से टीम भावना और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सेवाओं की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण किया जाएगा।

सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में मरीजों को बेहतर चिकित्सा, आवश्यक जांच और उपचार समय से उपलब्ध कराया जाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और वाराणसी की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें