सेवापुरी । विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
उन्होंने वेसहूपुर स्थित अमर वीर शहीद स्व. बृजेश कुमार यादव के स्मृति स्थल तथा भीषमपुर में अमर वीर शहीद स्व. दशरथ प्रसाद पाल (आईएएस) की प्रतिमा पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की। इस दौरान शहीदों के परिजनों को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद जिलाध्यक्ष पचवार गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी शिवप्रकाश दूबे और मेंहदीगंज निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल के आवास पहुंचे। दोनों पूर्व सैनिकों को भी मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

राम शकल पटेल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए शहीदों का त्याग एवं बलिदान अतुलनीय है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। विभाजन की त्रासदी और उसके दर्द से नई पीढ़ी को अवगत कराना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, हर्षवर्धन सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक दूबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग वाराणसी राधिका तिवारी।







