वाराणसी । लोहता थाना क्षेत्र के सबुआ पोखरा निवासी काशिफ सलाम ने आरोप लगाया है कि रजिस्टर्ड विक्रय अनुबंध होने के बावजूद उनकी वैधानिक भूमि को कथित रूप से षड्यंत्र रचकर दूसरे लोगों को बेच दिया गया। पीड़ित के अनुसार, 23 नवंबर 2023 को आरजी नंबर 382 के तहत 5632 वर्गफीट भूमि का विक्रय अनुबंध हुआ था। आरोप है कि 24 जून 2026 को संबंधित लोगों ने कथित कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उक्त संपत्ति के हिस्से की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में करा दी।
पीड़ित का आरोप है कि मामले की जानकारी लेने के लिए 25 जून को मौड़ोली पहुंचने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि वह घटना के बाद से भयभीत है और उसे अपनी हत्या की आशंका है।
पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त तथा एसीपी रोहनिया को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में संबंधित लोगों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।







