गाजीपुर । जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले में कक्षा-1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बीएसए के अनुसार यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।






