मीरजापुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने बताया कि जनपद में कुल 1,13,427 केसीसी धारक किसान हैं। इनमें अब तक मात्र 18,263 किसानों की प्रविष्टि फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड की गई है, जबकि 95,164 किसानों की प्रविष्टि अभी लंबित है।
जिलाधिकारी ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत रुचि लेते हुए लंबित किसानों की प्रविष्टि शीघ्र पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने फसल बीमा के जिला प्रबंधक प्रवेश कुमार सिंह एवं अग्रणी जिला प्रबंधक आनंद कुमार झा को बैंकों से लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रविष्टियों में तेजी लाना प्राथमिकता है।
रिपोर्टिंग बसंत कुमार गुप्ता।






