Search
Close this search box.

सारनाथ पुलिस ने चोरी का किया सफल खुलासा, एक अभियुक्त व तीन बाल अपचारी संरक्षण में; चांदी के 18 आभूषण और नकदी बरामद

वाराणसी । सारनाथ थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त संतोष कुमार तथा तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से कार्रवाई करते हुए इनके कब्जे से 18 अदद चांदी के आभूषण, जिनका कुल वजन 136 ग्राम है, तथा 1,650 रुपये नकद बरामद किए। बरामद आभूषणों की वादी मुकदमा ने पहचान कर अपने घर से चोरी हुए जेवरात होने की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को हीरामनपुर, तिलमापुर निवासी मनीष जायसवाल के बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी की गई थी। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

घटना के सफल खुलासे में आशापुर चौकी प्रभारी उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में उ0नि0 संदीप सिंह एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई की। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि तीनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए मोबाइल से वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Leave a Comment

और पढ़ें