Search
Close this search box.

एडीजी के निरीक्षण के कुछ घंटे बाद अधेड़ की हत्या, अंबेडकरनगर में मचा हड़कंप

अम्बेडकर नगर। आईपीएस आशुतोष मिश्र की मां की हत्या के बाद घटनास्थल पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के कुछ ही घंटे बाद जिले में एक और हत्या से सनसनी फैल गई। मालीपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ दीयरा गांव में अधेड़ अजय शुक्ल की हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में मालीपुर पुलिस, एसओजी समेत कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने घटना के कारणों और हत्यारों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें