Search
Close this search box.

IPS अफसर की मां की मौत पर DGP से पांच सवाल, अमिताभ ठाकुर ने उठाई जांच की निष्पक्षता पर चिंता

लखनऊ । आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मृत्यु के मामले में उत्तर प्रदेश के DGP से पांच सीधे सवाल पूछे हैं। उन्होंने अंबेडकरनगर SP के आधिकारिक बयान, आशुतोष मिश्रा के बयान और मीडिया में सामने आई परस्पर विरोधी खबरों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अमिताभ ठाकुर ने पूछा कि जब पुलिस के अनुसार मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और विसरा जांच लंबित है, तो हार्ट अटैक या प्राकृतिक मृत्यु की खबर किस आधार पर सामने आई। उन्होंने एफआईआर में दर्ज गायब आभूषणों की बरामदगी और उनकी वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने पूछा कि आशुतोष मिश्रा द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बावजूद क्या वैज्ञानिक जांच पूरी होने तक सभी संभावनाएं खुली रखी गई हैं। साथ ही फोरेंसिक साक्ष्य, फिंगरप्रिंट, DNA, CCTV और कॉल डाटा सुरक्षित किए जाने की जानकारी मांगी।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मामले की दिशा पुलिस की किसी पूर्व निर्धारित कथा से नहीं, बल्कि वस्तुनिष्ठ साक्ष्यों से तय होनी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें