Search
Close this search box.

ओडिशा में पहली बार होगा 48वां ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस, राज्यपाल ने जारी किया पोस्टर-ब्रोशर

भुवनेश्वर। वाराणसी ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने राजभवन में आयोजित समारोह में 48वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस-2026 (AIPRC-2026) का आधिकारिक पोस्टर और ब्रोशर जारी किया। पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित तथा PRSI भुवनेश्वर चैप्टर की मेजबानी में यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से 27 दिसंबर 2026 तक भुवनेश्वर में आयोजित होगा।

राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि ओडिशा पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने सम्मेलन की थीम “NAVAGUNJARA – AI के दौर में पब्लिक रिलेशंस” को तकनीक और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मेलन में देशभर से जनसंपर्क, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, मीडिया, सरकार, उद्योग और अकादमिक जगत के विशेषज्ञ एवं पेशेवर शामिल होंगे। थीम ओडिशा के प्रसिद्ध नवगुंजारा रूपक से प्रेरित है, जो मानव बुद्धिमत्ता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता, नैतिकता, सांस्कृतिक समझ और संवेदनशीलता को एक साथ जोड़ने का संदेश देती है।

समारोह में PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक, महासचिव डॉ. पी.एल.के. मूर्ति, सम्मेलन संयोजक डॉ. संजय कुमार साहू, सह-संयोजक कृष्ण चंद्र महापात्रा और कोषाध्यक्ष अंशुमान पटनायक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें