मऊ गंज।अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मऊगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरहटा मोड़ के सामने एक काले रंग की स्कॉर्पियो से कथित अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने वाहन क्रमांक MP 17 ZP 8170 को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को वाहन से शराब परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरहटा मोड़ के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान शराब बरामद होने पर वाहन को जब्त कर लिया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त वाहन कथित रूप से मऊगंज थाना के सामने संचालित मोहित श्रृंगार मंदिर के संचालक से जुड़ा बताया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति के लंबे समय से कथित तौर पर ब्रांडेड शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय होने की चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
थाने के सामने कथित शराब कारोबार की चर्चा के बीच हुई पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।





