Search
Close this search box.

बसपा ने 2027 के लिए तेज की भाईचारा अभियान की तैयारी, भीम राजभर बोले—पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

बलिया । बहुजन समाज पार्टी की ओर से भाईचारा अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर संस्थान में बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी भीम राजभर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिरहा गायक एवं पूर्व मंडल प्रभारी गौरी शंकराचार्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा भाईचारा के जिला संयोजक विश्राम मौर्य ने की।

मुख्य अतिथि भीम राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बहुजन समाज पार्टी वर्ष 2007 की रणनीति और तर्ज पर आगे बढ़ रही है। इसी योजना के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारा स्थापित कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी समेत दलित समाज के नाम पर राजनीति करने वाले अन्य दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलित समाज अब ऐसे नेताओं के बहकावे में आने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समाज बहन मायावती के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का रास्ता तैयार करेगा।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें