Search
Close this search box.

उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने बैठक कर चीनी के दाम में वृद्धि को लेकर रोष व्यक्त किया

वाराणसी। /उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी चीनी के दाम में वृद्धि को लेकर व्यापारियों ने किया बैठक और जताया विरोध,प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता जी के हरहुआ प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने बैठक कर चीनी के दाम में वृद्धि को लेकर रोष व्यक्त किया,विगत कुछ वर्षों से चीनी के दाम में अत्यधिक वृद्धि के कारण बेकरी,मिठाई टाफी और कंफेक्शनरी जैसे छोटे कुटीर उद्योग जो पहले से ही घाटे में चल रहे हैं बंद होने के कगार पर है चीनी काफी आवश्यकता की वस्तु है महिलाओं की किचन से चीनी गायब हो गई है।

व्यापारी के साथ आम जनता भी काफी परेशान है त्यौहारी समय रक्षा बंधन में आम लोगो की जेब पर भारी पड़ेगा,रक्षा बंधन दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर मिठाई कारोबारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है सरकार से मांग है।

सरकार को बढ़ती महंगाई पर ध्यान देना चाहिए,बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष शुभम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव,महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,श्याम कुमार,सुनील आदि व्यापारी भाई उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग राधिका तिवारी।

Leave a Comment

और पढ़ें