Search
Close this search box.

वसंत महिला महाविद्यालय में पाँच दिवसीय ऑनलाइन शोध कार्यशाला का समापन

वाराणसी । वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट के संगीत विभाग (गायन एवं वाद्य) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला ‘रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एकेडमिक राइटिंग’ का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 17 से 21 अगस्त तक आयोजित कार्यशाला में प्रतिदिन ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से शोध एवं अकादमिक लेखन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन सिक्किम विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. समिधा वेदबाला ने प्रतिभागियों को शोध की विभिन्न प्रक्रियाओं, साहित्य की खोज एवं समीक्षा, शोध संचालन, शोध सामग्री के विश्लेषण व संगठन तथा अकादमिक लेखन की प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे और विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

समापन अवसर पर प्राचार्या एवं संरक्षिका प्रो. अलका सिंह ने कहा कि ऐसे अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों में शोध-दृष्टि विकसित करने और गुणवत्तापूर्ण अकादमिक लेखन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृत मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वाद्य विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद गुप्ता, डॉ. जया शाही एवं डॉ. अमनदीप कौर सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें