वाराणसी । विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ‘अब्भीस फोटो प्लेनेट’ के तत्वावधान में कैलाशपुरी स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में एक दिवसीय फोटोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय एवं आसपास के पेशेवर फोटोग्राफरों को आधुनिक कैमरा तकनीक, नए फीचर्स और सिनेमैटिक विधाओं की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अधिकारी सच्चिदानंद यादव ने की। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल पेशा नहीं, बल्कि भावनाओं और यादगार क्षणों को संजोने की कला है। बदलती तकनीक के दौर में फोटोग्राफरों का लगातार अपडेट रहना जरूरी है।
वर्कशॉप में निकॉन की ओर से गुरुग्राम से आए राष्ट्रीय मेंटोर साहिल नंदा ने एडवांस कैमरा फीचर्स, लेंस चयन, लाइटिंग, वेडिंग सिनेमेटोग्राफी और कैंडिड फोटोग्राफी की बारीकियां समझाईं। वाराणसी जोन के धर्मेंद्र गोस्वामी ने कैमरा सेटिंग्स, सेंसर तकनीक और प्रैक्टिकल शूटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कार्यक्रम में अभिषेक सागर, कलीम अख्तर, राहुल, मोनू, राजू, सनी, भोलू और वेदांत धनंजय समेत बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर मौजूद रहे। अंत में योगेश अब्भी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।







