भलस्वा डेयरी इलाके में बाइक सीज किए जाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालने के बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक बाइक को सीज किया था, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे।
इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। मामले में सुनील उर्फ पंकज को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।





