जमुआ । परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर शताब्दी समारोह-2026 के अंतर्गत गायत्री परिवार, बघवां, जमुआं, मीरजापुर में युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यशाला में वक्ताओं ने युवाओं को गायत्री परिवार के विचारों, संस्कारों और युग निर्माण की संकल्पना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का चरित्रवान, संस्कारवान और जिम्मेदार बनना आवश्यक है। युवाओं से सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि शशि भूषण सिंह, हरिहर सिंह पटेल, इंदुमती मिश्रा, अंजना पराशर और दिनेश चंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेन्द्र नारायण द्विवेदी ने की।
कार्यक्रम प्रभारी बृजेश द्विवेदी, संरक्षक जय नारायण द्विवेदी तथा व्यवस्थापक राम नारायण पटेल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही।




