Search
Close this search box.

इजराइल भेजने के नाम पर तीन युवकों से 90 हजार की ठगी का आरोप, भाजपा नेता पर मुकदमा

गाजीपुर । इजराइल भेजने के नाम पर तीन युवकों से 90 हजार रुपये लेने और बाद में रकम वापस न करने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर के खिलाफ मरदह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मरदह थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि गंगापुर रायपुर निवासी शेषनाथ चौहान और स्वामीनाथ चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।तहरीर के अनुसार, हमीरपुर निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर ने तीन युवकों को इजराइल भेजने का झांसा देकर प्रति युवक 30 हजार रुपये नकद लिए थे।

आरोप है कि दो वर्ष बीतने के बाद भी युवकों को विदेश नहीं भेजा गया और न ही रुपये लौटाए गए। रकम मांगने पर आरोपी द्वारा टालमटोल करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।वहीं, दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए राजनीतिक विद्वेष का परिणाम बताया है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें