वाराणसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में रविवार को पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक में कार्यरत 421 रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री के संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण कराया गया। रसोइयों एवं उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस अवसर पर उर्मिला देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, कलावती, सुनरा और मीरा देवी को मंच से कैशलेस चिकित्सा कार्ड, तीन हजार रुपये का चेक, एक-एक परिधान एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन एआरपी रश्मि त्रिपाठी ने किया, जबकि व्यवस्थाओं को पूर्व एआरपी डॉ. मनीष कुमार कुशवाहा ने सुव्यवस्थित कराया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक संकुल, शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से पीएम पोषण योजना में रसोइयों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करते हुए उनके कल्याण और सामाजिक सम्मान के प्रयासों को रेखांकित किया गया।




