Search
Close this search box.

चोलापुर में अमूल दूध से लदी पिकअप पलटी, सड़क पर बहा हजारों लीटर दूध

वाराणसी । चोलापुर थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 1:30 बजे धरशौना-सिंधोरा मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। अमूल दूध से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदा हजारों लीटर दूध सड़क पर बह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Leave a Comment

और पढ़ें