बाराबंकी । सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में कार के अंदर फंसे व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार का दरवाजा लॉक हो गया और अंदर मौजूद राजनारायण बाहर नहीं निकल सके।

देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गए और उनकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।





