Search
Close this search box.

बरेका में वित्तीय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

वाराणसी । 27 अगस्त। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देश और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी के मार्गदर्शन में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम में हुई कार्यशाला में अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त रेलकर्मी शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स को बेहतर वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना था। एसबीआई बरेका की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ऋचा त्रिपाठी ने रेलवे सैलरी पैकेज, योनो ऐप, नेट बैंकिंग, केवाईसी, ऋण-जमा योजनाओं, बीमा, टैक्स भुगतान, व्हाट्सऐप बैंकिंग तथा डेबिट-क्रेडिट कार्ड के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के साथ डिजिटल सतर्कता भी जरूरी है। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड नहीं करने तथा ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई।

धर्मेन्द्र कुमार ने सैलरी पैकेज, अभिषेक गुप्ता ने पेंशनर्स सुविधाओं और अबू ओबैद ने बीमा-पेंशन की जानकारी दी। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यशाला में बरेका के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें