Search
Close this search box.

धार्मिक झंडा लगाते समय बांस में उतरा हाईटेंशन करंट, युवक की मौत

बलिया । रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में गुरुवार सुबह धार्मिक झंडा लगाने के दौरान हुए हादसे में 36 वर्षीय हिरामन राजभर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना श्री दुर्गा मंदिर के पास उस समय हुई, जब हिरामन अन्य ग्रामीणों के साथ बड़े हरे बांस में धार्मिक झंडा लगाकर उसे मंदिर के पास गाड़ रहे थे।

बताया गया कि बांस की लंबाई अधिक होने के कारण वह समीप से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से छू गया। इससे बांस में करंट उतर आया और हिरामन उसकी चपेट में आकर अचेत हो गए। साथ मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके तीन मासूम पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा रहा।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें