Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

बलिया । में मुख्यमंत्री के 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह के ग्राम गलाफरपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा हैलीपैड निर्माण की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मौके पर चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति भी देखी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने हैलीपैड सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें