Search
Close this search box.

गाजीपुर में थाने से 500 मीटर दूर महिला से लूट; रात 1 बजे भैंस चोरी का प्रयास नाकाम, चाकू दिखाकर मंगलसूत्र समेत जेवर लूटे

गाजीपुर: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक महिला को निशाना बनाया। थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जमसडा ग्राम में यह घटना हुई। पीड़िता के अनुसार रात करीब 1 बजे दो अज्ञात चोर पन्नू यादव के घर भैंस चोरी करने पहुंचे। उनकी पत्नी धरमिला यादव मुख्य द्वार पर खटिया पर सो रही थीं। चोरों के आने पर वह जाग गईं।

ऐसे में एक चोर ने धरमिला के गले पर चाकू सटा दिया। दूसरा चोर भैंस को खोलने का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध किया तो चोरों ने अपनी योजना बदल दी। चोर महिला के गले से मंगलसूत्र, कान से सोने का झाला और पैरों से पायल छीन ली। पीड़िता ने बताया कि वह मदद के लिए आवाज लगाना चाहती थी। लेकिन गले पर चाकू लगा होने के कारण डर के मारे चुप रही। क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है।

पिछले कुछ दिनों में कई भैंस चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। स्थानीय किसान और दुकानदार इन घटनाओं से परेशान हैं। पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस संबंध में दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर मामले को जल्द सुलझाया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें