Search
Close this search box.

वाराणसी: गंगा में उतराया मिला किशोरी का शव, जाँच में जुटी पुलिस 

वाराणसी: लंका थाना के विश्व सुंदरी पुल के नीचे गंगा में मंगलवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

मंगलवार की सुबह मल्लाहों ने गंगा में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद लंका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। 

पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। लड़की लाल रंग का स्वेटर, काही कलर का कुर्ता और काले कलर का सलवार पहने हुई थी।

Leave a Comment

और पढ़ें