Search
Close this search box.

जनता में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश: विधायक जैकिशन साहू

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पी.डी.ए चौपाल कार्यक्रम के द्वारा ग्राम मेहरौली में राम नगीना राम के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा की प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।

जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है यह सरकार हमारे गरीब, मजदूर,किसान, बेरोजगार, नौजवान छात्र-छात्राओं के अधिकार व आरक्षण को ही समाप्त करना चाहती है। आप सभी लोगों को पी.डी.ए के मिशन को आगे बी बढ़ाकर 2027 में सरकार बनाकर सत्ता से भाजपा को बाहर करना है।

पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कमेटी के सदस्य रामधारी यादव ने कहा कि हमें जो बोलने व पढ़ने का अधिकार मिला है। वह डॉ भीमराव अंबेडकर की देन है आप सभी लोग सचेत हो जाइए नहीं तो आपके साथ विश्वास घात होने वाला है। हाई कोर्ट के वकील जगत मोहन बिंन्द ने कहा कि अब आप लोगों के बल पर ही पी.डी.ए मजबूत होगी।

राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा भरत यादव ने कहा कि अभी आप लोग देखें की 400 पर की नारा देने वाली सरकार कैसे छलने का काम किया ।प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ कमलेश यादव ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में हम सभी लोगों को पी.डी.ए की सरकार बनानी है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ राम ने कहा कि डॉक्टर साहब के आरक्षण के अधिकार को समाप्त होने से बचाना है। डॉ समीर सिंह ने कहा कि हम नौजवान साथियों को अपने बारे में तथा समाज के बारे में सोच विचार कर ही अपने पी.डी.ए साथियों को मजबूत कर यह संदेश देना है सपा में ही हमारा हित है कि तब जाकर हमारे सम्मान की रक्षा होगी।

दस हजार किमी साइकिल यात्री सदर के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि हम युवा साथियों से आह्वान करने आए हैं कि सत्ता सीन सरकार को हटाकर 2027 में सपा की सरकार बनानी है।सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि जालिम सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सभी लोगों को धर्म जाति से ऊपर उठकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है तभी प्रदेश का विकास संभव है। वहीं संचालन रामविजय सिंह यादव ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें