गाजीपुर: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता अंसल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा उपस्थित रहें।








