Search
Close this search box.

वाराणसी: घरेलू कलह से परेशान होकर फंदे से लटका ऑटो चालक, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ इलाके में एक ऑटो चालक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।

35 वर्षीय अशोक केसरी, जो पेशे से ऑटो चालक था, अपने परिवार के साथ रसूलगढ़ में रहता था। गुरुवार की रात 11 बजे तक वह अपने दोनों बच्चों के साथ लूडो खेल रहा था। इसके बाद उसने बच्चों को सोने के लिए उनकी दादी शीतला देवी के पास भेज दिया और अपने कमरे में जाकर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह 7 बजे, अशोक का बड़ा बेटा शिवा जब कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसके पिता फंदे से लटके हुए हैं। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अशोक की पत्नी सीमा केसरी घटना के समय घर पर नहीं थी। वह चार दिन पहले गांव की महिलाओं के साथ कथा सुनने के लिए मध्य प्रदेश के सिहोर गई हुई थी।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले अशोक और उसकी पत्नी सीमा के बीच जमकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। अशोक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और दो बच्चों का पिता था। सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें