Search
Close this search box.

गाजीपुर: बकरीपालन केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 35 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के डिल्ला तालभित्तर गांव में बुधवार देर रात हुए शॉर्ट सर्किट से बकरीपालन केंद्र में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 35 बकरियों व बकरों की मौके पर जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 10 बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की चपेट में आकर 1 बीघा धान की फसल भी पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद पशुपालक सहातिम राजभर का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 9 बजे ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उठी चिंगारी मड़ई पर गिर गई। मड़ईनुमा इस बाड़े में पशुपालक सहातिम राजभर अपने मवेशियों को बांधते थे। चिंगारी गिरते ही आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण आग फैलती चली गई। इसी दौरान मड़ई में बंधी 35 बकरियां व बकरे जिंदा जलकर मर गए और आसपास की धान की फसल भी आग की चपेट में आकर जल गई।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा बकरीपालन केंद्र खाक हो चुका था। चारों ओर जली हुई बकरियों की लाशें पड़ी थीं, जिनसे भयानक दुर्गंध फैल गई थी।

घटना में पशुपालक को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें