Search
Close this search box.

वाराणसी में सुलभ शौचालय पर्यटकों से वसूल रहे अधिक पैसा, प्रशासन के आदेशों की उड़ा रहे धज्जी

वाराणसी: नववर्ष पर काशी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने सभी होटल मालिकों और ट्रैफिक विभाग को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा, नगर निगम ने सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों के शुल्क को भी नियंत्रित करने के आदेश दिए हैं।

गोदौलिया पर शौचालय शुल्क में मनमानी

हालांकि प्रशासन के दावे हकीकत से मेल नहीं खाते। गोदौलिया स्थित सुलभ शौचालय पर निर्धारित ₹5 शुल्क के बजाय ₹10 वसूले जा रहे हैं। यह मामला न केवल प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करता है, बल्कि सैलानियों और स्थानीय लोगों में असंतोष भी पैदा कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें